भटगांव विधानसभा सीट से सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की... लटोरी ब्लाक अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन....
By -
अगस्त 21, 2023
0
अंबिकापुर। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण गुप्ता ने आज भटगांव विधानसभा क्रमांक 5 से कांग्रेस से विधायक पद की दावेदारी की।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में भटगांव विधानसभा अंतर्गत लटोरी ब्लाक अध्यक्ष गोवर्धन सिंह को उम्मीदवार हेतु फार्म जमा किया। प्रवीण गुप्ता 1984 संयुक्त सचिव, 1986 में उपाध्यक्ष पीजी कॉलेज अम्बिकापुर, अविभाजित सरगुजा, 2007 से 2012 तक सदस्य राज्य अधिवक्ता परिषद, 20012 से 2017 तक पुनः सदस्य राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचित हुए थे। 2020 - 21 में जिला सरगुजा अधिवक्ता संघ सरगुजा के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भी जीत दर्ज कर संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। प्रवीण गुप्ता खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के करीबी भी माने जाते हैं। इस सीट पर पूर्व में डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के करीबी श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद के द्वारा भी दावेदारी हेतु आवेदन पेश किया गया है।
Tags:




