रायपुर के शिवचरण बने सरगुजा केशरी.... अंबिकापुर के अवनीश सरगुजा कुमार ... और असोला के अर्जुन ने जीता सरगुजा अभिमन्यु का पुरस्कार... नागपंचमी पर्व के अवसर पर हुआ दंगल प्रतियोगिता....
By -
अगस्त 21, 2023
0
अंबिकापुर। सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वाधान में नागपंचमी के अवसर पर संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल मैं हुआ। हनुमान जी की पूजा अर्चना , आरती , अखाड़ा पूजा पूजन कर स्पर्धा का शुभारंभ किया गया।
सरगुजा केशरी के लिए 38 प्रतिभागी पहलवान भाग लिया।सरगुजा केशरी विजेता शिवचरण निषाद रायपुर 11000/नगद व सील्ड, उप विजेता अनिल कुमार असोला 5100 नगद व सील्ड, सरगुजा कुमार विजेता अवनीश पाण्डेय अम्बिकापुर 5100 नगद व सील्ड व उपविजेता लक्ष्मण जोगी रायबरेली उत्तर प्रदेश 3100 नगद व सील्ड, सरगुजा अभिमन्यु विजेता अर्जुन सारथी असोला 2100 नगद व सील्ड, उपविजेता मनोज कोरवा अंबिकापुर 1100 रुपए व सील्ड का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ललन सिंह ने पहलवानों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विशिष्ट अतिथि द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि कुश्ती के लिए संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सरगुजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष विकास पाण्डेय ने कहा कि प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ भाग लेने आव्हान किया। दंगल में निर्णायक की भूमिका विवेक पाण्डेय ने निभाई।
संरक्षक रामा पाण्डेय, बालकृष्ण शर्मा, सतेंद्र तिवारी, बच्चू तिवारी, संजीव वर्मा, आनंद सिंह, अजय सिंह, कौसतूभ अवस्थी , अमृत यादव, विनाल गुप्ता, विवेक सिंह, अमोघ कश्यप, सोलू सिंह, गोल्डी मिश्रा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, प्रियेश अग्रहरी, सुनील यादव, संजय यादव, दीपक यादव, अभिषेक तिवारी, हर्ष पाण्डेय, अभिजीत पाण्डेय, भोलू सिंह, अमन गुप्ता, निर्णायक मंडल विवेक पांडेय, राजेश प्रताप सिंह, शौभिक दास गुप्ता, राहुल चौरसिया, संत गहीरवार शामिल हुए।
Tags:




