भाजपा के लुण्ड्रा विधानसभा प्रत्याशी प्रबोध मिंज ने मां महामाया के दरबार में मत्था टेक अपने चुनावी प्रचार अभियान का किया शुभारंभ ....
By -
अगस्त 20, 2023
0
अंबिकापुर। लुण्ड्रा विधानसभा से भाजपा के घोषित प्रत्याशी प्रबोध मिंज ने माँ महामाया का आशीर्वाद लेते हुए चुनावी जन संपर्क अभियान शुरू किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, बीजेपी वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, लुण्ड्रा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, धौरपुर मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह, कून्नी मंडल अध्यक्ष चंद्रिका यादव तथा दरिमा मंडल अध्यक्ष गुरुशरण सिंह की उपस्थिति में मां महामाया के दर्शन कर प्रबोध मिंज ने आशीर्वाद लिया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे कमल फूल का प्रत्याशी बनाया है, अब पूरे लुण्ड्रा विधानसभा में कमल खिलाने का समय आ गया है। जनता कॉंग्रेस सरकार के कुशासन से मुक्ति चाहती है, पूरे भाजपा कार्यकर्ता मिलकर जी जान से जुट जाएं। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री विजय व्यापारी,भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर, अकील साय मरावी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अंकित जयसवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags:




