लखनपुर थाना क्षेत्र की किशोरी का हुआ अपहरण .... सरगुजा पुलिस ने एफआईआर के 72 घंटे के भीतर बाड़मेर राजस्थान से आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को किया बरामद ......
By -
अगस्त 04, 2023
0
अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी का अपहरण होने के मामले में सरगुजा पुलिस ने एफआईआर के 72 घंटे के भीतर किशोरी को राजस्थान से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस मामले में पुलिस द्वारा बालिका को ढूंढे जाने पर नागरिकों ने पुलिस टीम की सराहना भी की है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि लखनपुर थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण द्वारा 27 जुलाई को थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 24 जुलाई को प्रार्थी की नाबालिग पुत्री सुबह घर से बिना बताये कही चली गई हैं जिसे आस पड़ोस और रिस्तेदार मे पता तलाश किया पता नही चला जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी की नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने की शंका व्यक्त किया गया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में धारा 363, 366(क) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । विवेचना के दौरान बालिका के सम्बन्ध में साइबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम को बाड़मेर राजस्थान भेजा गया था, मामले मे लखनपुर पुलिस टीम एवं बाड़मेर राजस्थान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, संदेही द्वारा अपना नाम सुरता राम आत्मज माला राम 24 साल निवासी सांवलोर थाना चौहटन जिला बाड़मेर राजस्थान का होना बताया गया। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से अपहृत बालिका को बरामद किया गया हैं, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन, उप निरी. डाकेश्वर सिंह, सउनि डेविड मिंज, सउनि रामचंद्र सिंह, आरक्षक मुनेश्वर पैकरा, अमरेश दास, देवेन्द्र सिंह, जानकी प्रसाद राजवाड़े सक्रिय रहे।
Tags:




