धर्मकांटा के पास से अधर्मी ने पार किया बाइक .... सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर.... बाइक मालिक के साथ मित्र ने संदिग्ध की सोशल मीडिया में फुटेज वायरल करते हुए 5000 रुपए का इनाम किया घोषित.......
By -
अगस्त 04, 2023
0
बलरामपुर (ब्यूरो)। बलरामपुर जिले में नई मोटरसाइकिल की चोरी होने पर बाइक मालिक के मित्र के द्वारा सीसी कैमरे में कैद संदिग्ध की गिरफ्तारी पर 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है। सरगुजा संभाग में बाइक चोरी होने पर इनाम घोषित किए जाने का संभवतः पहला मामला है। घटना के संबंध में राजपुर निवासी व लोक निर्माण विभाग के एडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूरजपुर में रहने वाले उनके मित्र नारायण लाल राजवाड़े की नई मोटरसाइकिल लेकर उनका भतीजा रावेंद्र सिंह शुक्रवार को राजपुर - कुसमी मार्ग पर स्थित धर्मकांटा परिसर में गया था, इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात व्यक्ति ने मोटरसाइकिल पार कर दिया। सीसी टीवी फुटेज में एक संदिग्ध की तस्वीर कैद हुई है। संदिग्ध की आयु 18 से 20 साल बताई जा रही है। सुरेंद्र सिंह और बाइक मालिक के द्वारा संदिग्ध की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल करते हुए उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रूपए इनाम की घोषणा की गई है।
Tags:




