मानिक नाला के उफान में बह गया ग्रामीण... रेस्क्यू टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाली लाश .....
By -
अगस्त 04, 2023
0
सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े)। भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ापारा के मानिक नाला को पार करते समय शुक्रवार को ग्राम खाड़ापारा निवासी सालिक राम रजवार पिता जय मंगल रजवार 50 वर्ष की मौत हो गई। खबर पर करीब दो घंटे की रेस्क्यू के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। रेस्क्यू टीम में बृज बिहारी गुप्ता, राजेश खेस, बाढ़ बचाव प्रभारी बीरबल गुप्ता, देव कुमार राजवाड़े, अमर सिंह, मुन्नीलाल, रिकेश गुप्ता और देवनारायण की टीम सक्रिय रही। बताया जा रहा है कि भारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं, कई जगह पर आवश्यकता के बाद भी पुलिया नही होने से लोग जान हथेली पर रख नदी पार करने के लिए मजबूर होते हैं।
Tags:




