ब्रेकिंग... गोधन न्याय योजना के कार्यों में लापरवाही पर मैनपाट जनपद सीईओ ने ग्राम पंचायत असकरा के सचिव को किया निलंबित....
By -
अगस्त 04, 2023
0
मैनपाट (महेश यादव)। जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा शासन की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना के कार्य में लापरवाही बरते जाने पर ग्राम पंचायत असकरा के सचिव राकेश गुप्ता को निलंबित करने की कार्यवाई की गई है। जारी आदेश में सीईओ के द्वारा उल्लेख किया गया है कि गोठान में वर्मी टांका निर्माण और अंजोला टैंक निर्माण में लापरवाही पाए जाते पर पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, मगर सचिव के द्वारा नोटिस का कोई जवाब नही दिया गया, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया और यह कार्यवाई की गई।
Tags:




