बाड़ी में मवेशी घुसाने से मना किया तो पड़ोसी पिता - पुत्र ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों के ऊपर किया टांगी से जानलेवा हमला.....

बाड़ी में मवेशी घुसाने से मना किया तो पड़ोसी पिता - पुत्र ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों के ऊपर किया टांगी से जानलेवा हमला.....

khabrigullak.com
By -
0
सुरजपुर। भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदपारा में पिता- पुत्र द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों के ऊपर जानलेवा हमला किए जाने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने पीड़ित शिवबरन गिरी, उसकी पत्नी कलावती गिरी और उनके पुत्र की शिकायत पर आरोपी राम प्रकाश गिरी और उसके पुत्र सोनू गिरी के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। घटना दिवस को आरोपी मवेशी चरा लौट रहे थे, इसी बीच मवेशी शिवबरन की बाड़ी में घुस सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचाने लगे। जब शिवबरन ने उन्हें मवेशियों को बाड़ी से हटाने कहा तो आरोपियों ने टांगी से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में पुत्र उन्हे अस्पताल ले जा रहा था तो आरोपियों ने उसपर भी हमला कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)