महिला साथी के साथ घर में घुसे चोरों ने 91 साल की वृद्धा को बातों में उलझा उड़ाया नगदी सहित 2 लाख का सामान.... चोरी का यह तरीका देख पुलिस भी रह गई हैरान......
By -
अगस्त 11, 2023
0
अंबिकापुर। सायबर ठगों के समान चोर भी अब नए - नए तरीके से लोगों को चूना लगा रहे हैं। इस बार एक महिला को साथ लेकर तीन चोरों ने शहर के एक घर में दबिश दी। घर में केवल वृद्धा मौजूद थी, महिला ने वृद्धा को अपनी बातों में उलझा हाल चाल पूछती रही और उसके साथी चोर मौका पाकर आलमारी सहित अन्य सामान खंगालते हुए 30 हजार रुपए नगद और करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य का सोने चांदी का जेवरात समेटने के बाद महिला को काम होने का इशारा कर फरार हो गए। इधर 91 वर्षीया वृद्धा को घटना की भनक तक नहीं लग सकी। मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक यह वारदात शहर के संजय पार्क के समीप निवास करने वाली वृद्धा कमला देवी जायसवाल के घर पर घटी। पुलिस द्वारा संदेहियों की तलाश की जा रही है।
Tags:




