पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में संपन्न हुआ आठवां दीक्षांत समारोह ... आईजी अंकित गर्ग ने 168 नौजवानों को दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ.....
By -
अगस्त 10, 2023
0
मैनपाट ( महेश यादव)। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के मुख्य आतिथ्य में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में आठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 168 नौजवानों द्वारा परेड कर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक पीटीएस राजकुमार मिंज ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में नौजवानों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग ने कहा कि आज का दिन हमारे नौजवानों के लिए बहुत ही हर्ष का दिन है जिन्होंने दीक्षांत परेड में इतने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुलिस विभाग के प्रथम स्तंभ के रूप में पूर्ण रूप से ट्रेंड होकर आज इस मुकाम को हासिल किया है। आईजी ने नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण के मुख्य रूप से तीन आयाम हैं पहला शारीरिक क्षमता का विकसित करना, दूसरा कानून का ज्ञान एवं तीसरा विभिन्न हथियारों का ज्ञान एवं संचालन जो पुलिस विभाग में कार्यरत रहने वाले सभी जवानों को पूरे सर्विस काल तक काम आता है। आईजी श्री गर्ग ने कहा कि आरक्षक पुलिस विभाग का प्रथम स्तर है जो सीधे तौर पर आम जनता से जुड़कर अपने कार्यों का निर्वहन करता है पुलिस और जनता के बीच की मुख्य कड़ी आरक्षक होता है। अपने मूल इकाइयों में जाएंगे तो थाना क्षेत्र में तरह-तरह के लोगों का सामना करना होगा जिसमें प्रताड़ित व्यक्ति व प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति की पहचान आप सभी को अपने स्वविवेक से करना आपकी जिम्मेदारी होगी,दोषी को सजा दिलाना व निर्दोष व्यक्ति को इंसाफ दिलाना आपके कर्तव्य निष्ठा एवं इस पुलिस विभाग परित्राणाय साधुनाम जो पुलिस का आदर्श वाक्य है इसे चरितार्थ करना आप सबका मूल कर्तव्य है। आईजी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सिखलाए गए बातों को पूरे सर्विस काल तक अमल करना होगा जो व्यक्ति सजग एवं रुचि लेकर किसी भी कम को सीखना है वह किसी भी क्षेत्र में कोई भी चुनौती आने पर उसे आसानी से हल करने में सफलता हासिल करता है मुझे उम्मीद है कि आप सब इस दायित्व का निर्वहन अच्छी तरह से करने में सफल होंगे। आईजी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौजवानों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा सहित जिले अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Tags:





