अंबिकापुर में रेंज स्तरीय सायबर थाना का हुआ शुभारंभ... संभागायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने कहा सायबर अपराधों में कमी लाने साबित होगा मिल का पत्थर......
By -
अगस्त 10, 2023
0
अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आज 10 अगस्त को सरगुजा रेंज स्तरीय सायबर थाना का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा आनलाइन प्लेटफार्म में किया गया। इधर अंबिकापुर में सायबर थाना का औपचारिक उद्घाटन करते हुए संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी सुनील शर्मा, नगर निग्म आयुक्त अभिषेक सिंह ने शुभकामनाएं दी। संभागायुक्त ने कहा कि सायबर थाना सायबर अपराध पर कमी लाने के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। मौजूदा समय में सायबर अपराध बड़ी चुनौती है, इससे बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। आईजी ने बताया कि साइबर रेंज थाना में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी आइटी एक्ट से जुड़े मामलों में प्रार्थी की शिकायत दर्ज करने के बाद कार्रवाई सीधे साइबर रेंज थाने से ही करेंगे। धोखाधड़ी की धारा के तहत अपराध की जगह अब आइटी एक्ट के तहत अपराध कायम किया जाएगा, पुलिस मुख्यालय द्वारा पांच रेंज मुख्यालय मे साइबर रेंज थाना की स्थापना की जा रही हैं। जिसमें सरगुजा रेंज के सभी जिलों मे साइबर अपराधो मे कमी आएगी एवं जनजागरूकता के माध्यम से साइबर अपराध के प्रति आमनागरिकों को जागरूक कर आर्थिक क्षति से बचाया जा सकेगा साथी ही ऐसे मामले कारित करने वाले आरोपियों पर सख़्ती के साथ कार्यवाही की जा सकेगी। सरगुजा के अलावा बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ भरतपुर , जशपुर जिले के जटिल प्रकरणों की विवेचना की जायेगी। आईजी के निगरानी पर सायबर थाना के द्वारा प्रकरणों की जांच की जायेगी, एसपी की अनुशंसा वाले जटिल प्रकरणों की भी जांच होगी। साइबर रेंज थाना में निरीक्षक रजनीश सिंह, सहित 1 उप निरीक्षक, 3 प्रधान आरक्षक, एवं 5 आरक्षक पदस्थ किये गए हैं। मंच संचालन एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने किया। इस अवसर पर एएसपी विवेक शुक्ला, सीएसपी स्मृतिक राजनाला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Tags:




