सौगात... छत्तीसगढ़ के तीसरे साइबर रेंज थाना की आज अंबिकापुर में मिलेगी सौगात.... वर्चुअल प्लेटफार्म में सीएम भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे उद्घाटन..... अब सायबर अपराध पर सीधे आईटी एक्ट के दर्ज होंगें मामले.....

सौगात... छत्तीसगढ़ के तीसरे साइबर रेंज थाना की आज अंबिकापुर में मिलेगी सौगात.... वर्चुअल प्लेटफार्म में सीएम भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे उद्घाटन..... अब सायबर अपराध पर सीधे आईटी एक्ट के दर्ज होंगें मामले.....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ का तीसरा साइबर रेंज थाना सरगुजा रेंज के मुख्यालय अंबिकापुर स्तिथ कंट्रोल रूम परिसर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ताम्रध्वज साहू के द्वारा आज 10 अगस्त को प्रातः 12 बजे किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस श्री अशोक जुनेजा के मार्गदर्शन मे पांच रेंज मुख्यालयों मे साइबर अपराधों के मामलो मे कमी लाने एवं प्रकरण मे त्वरित कार्यवाही किये जाने की मंशा से साइबर रेंज थानो की स्थापना की जा रही हैं, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के उपस्थिति मे उक्त उद्घाटन कार्यक्रम किया जाना हैं। आमनागरिकों को बदलते समय के साथ बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु रेंज मुख्यालय मे साइबर थाने का कल उद्घाटन किया जाएगा,साइबर रेंज थाना मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारी आइटी एक्ट से जुड़े मामलों में प्रार्थी की शिकायत दर्ज करने के बाद कार्रवाई सीधे साइबर रेंज थाने से ही करेंगे। धोखाधड़ी की धारा के तहत अपराध की जगह अब आइटी एक्ट के तहत अपराध कायम किया जाएगा,पुलिस मुख्यालय द्वारा पांच रेंज मुख्यालय मे साइबर रेंज थाना की स्थापना की जा रही हैं। साइबर रेंज थाना का उद्घाटन होने पर सरगुजा रेंज के सभी जिलों मे साइबर अपराधो मे कमी आएगी एवं जनजागरूकता के माध्यम से साइबर अपराध के प्रति आमनागरिकों को जागरूक कर आर्थिक क्षति से बचाया जा सकेगा साथी ही ऐसे मामले कारित करने वाले आरोपियों पर सख़्ती के साथ कार्यवाही की जा सकेगी, साइबर रेंज थाना मे निरीक्षक रजनीश सिंह, सहित 1 उप निरीक्षक, 3 प्रधान आरक्षक, एवं 5 आरक्षक पदस्थ किये गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)