वाहन की ठोकर से युवक की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बीच सड़क टायर जला नेशनल हाईवे कर दिया जाम.... देखें सरगुजा के किस इलाके में हुई घटना.... पढ़ें पूरी खबर....

वाहन की ठोकर से युवक की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बीच सड़क टायर जला नेशनल हाईवे कर दिया जाम.... देखें सरगुजा के किस इलाके में हुई घटना.... पढ़ें पूरी खबर....

khabrigullak.com
By -
0
लखनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने रजपुरी में नेशनल हाईवे पर टायर जला उग्र प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अखिल कुमार प्रजापति उर्फ राजा पिता लल्लू राम प्रजापति उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम रामनगर थाना विश्रामपुर जिला सूरजपुर हाल मुकाम रजपुरीकला घटना दिवस 8 अगस्त को खाना खाकर सड़क किनारे घूमने निकला था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त ठोकर मार दिया । घटना से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गश्त में निकले पुलिस टीम को युवक मृत हालात में मिला पुलिस द्वारा हादसे के बारे में पूछताछ करने कोशिश की गई लेकिन रात में कोई भी व्यक्ति नहीं मिला जिससे मृतक की पहचान हो सके। गश्त टीम ने युवक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में पहुंचाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सड़क हादसा 8 अगस्त के रात 11- बजे से लेकर 9 अगस्त के सुबह 6 के बीच हुईं होगी। युवक की सिर में गंभीर चोट होने के कारण मौके पर ही मौत हुई। घटना से रजपुरी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। एनएच में टायर जलाकर घंटो चक्का जाम किया गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दे जाम हटाया गया। पुलिस ने आश्वासन दे कहा कि शीघ्र ही दुर्घटनाकारित वाहन को बरामद कर आरोपी चलक को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)