नाला निर्माण में भ्रष्टाचार पर बिफरे एमआईसी सदस्य शफी अहमद... आयुक्त को पत्र लिख ठेकेदार के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने दिए निर्देश.... बारिश में ईरानी बस्ती में नवनिर्मित नाला की दीवार गिरने का मामला.......

नाला निर्माण में भ्रष्टाचार पर बिफरे एमआईसी सदस्य शफी अहमद... आयुक्त को पत्र लिख ठेकेदार के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने दिए निर्देश.... बारिश में ईरानी बस्ती में नवनिर्मित नाला की दीवार गिरने का मामला.......

khabrigullak.com
By -
0
अम्बिकापुर। भारी बरसात के दौरान शहर के ईरानी बस्ती सत्ती पारा में नवनिर्मित नाली टूटने के मामले में नगर निगम निर्माण विभाग के एमआईसी सदस्य और श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफ़ी अहमद ने नाराजगी जताई है। उन्होंने दोषियों पर कार्यवाही का निर्देश दिया है। पिछले चार दिन से हो रही बरसात में शहर में जगह जगह जलभराव की शिकायत पर उन्होंने निगम क्षेत्र के कई इलाकों का भ्रमण भी किया। वार्ड 3 के तुर्रापानी पुलिया से मुक्तिधाम नाला तक, गोधनपुर में किशून राम के घर से आउटलेट तक और सत्तीपारा में सिविल कोर्ट से पंचदेव मन्दिर तक निर्मित नाला का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी जानकारी मिलते ही निर्माण विभाग प्रभारी शफ़ी अहमद नेआयुक्त को पत लिखकर कार्यवाही करने कहा है। पत्र में कहा गया है निर्माण क्षति ग्रस्त होने से शासकीय धन की हानि के साथ साथ शासन की छवि धूमिल हुई है। अवलोकन से स्पष्ट है कि पीसीसी में स्किन री इंफोर्समेंट नहीं लगाया गया है। दीवाल के बीच मे होल भी नहीं है। कंक्रीट कार्य में हनी कॉम्बिंग बहुत अधिक है जिनमे पानी का रिसाव हो रहा है जिससे स्ट्रक्चर खराब हुआ है। तत्काल निर्माण स्थल और आवश्यकतानुसार डिजाइन की जांच,ड्राइंग डिजाइन के अनुसार किये कार्य की जांच, क्षतिग्रस्त कार्य का माप लेकर माप पुस्तिका से मिलान,क्षतिग्रस्त कंक्रीट का गुणवत्ता की जांच कराकर तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने कहा है। से मिलान,क्षतिग्रस्त कंक्रीट का गुणवत्ता की जांच कराकर तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने कहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)