हर घर तिरंगा अभियान...डाक विभाग से 25 - 25 रुपए में मिलेगा राष्ट्रीय ध्वज ..... आम नागरिक ई-पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भी कर सकेंगे ऑनलाइन खरीदी.... हर घर में आन बान और शान से लहरायेगा तिरंगा ........

हर घर तिरंगा अभियान...डाक विभाग से 25 - 25 रुपए में मिलेगा राष्ट्रीय ध्वज ..... आम नागरिक ई-पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भी कर सकेंगे ऑनलाइन खरीदी.... हर घर में आन बान और शान से लहरायेगा तिरंगा ........

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस वर्ष भी आम नागरिकों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को अपने - घरों में देश भक्ति की भावना के साथ तिरंगा फहराया जाएगा। भारतीय डाक विभाग के द्वारा पिछले वर्ष के समान इस वर्ष भी देश भर में अपनी पहुंच और जनशक्ति का उपयोग करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ देशभर के डाकघरों से झंडा की बिक्री होगी। इसके अलावा नागरिक डाक विभाग के ई-पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भी झंडा ऑनलाइन खरीद सकते हैं। डाक संभाग के अधीक्षक आलोक गुमास्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के सभी दुरस्त स्थानों पर डाकघर के माध्यम से सभी उपडाकघरों में बिक्री हेतु तिरंगा उपलब्ध होगा। मात्र 25 रूपए के दर पर लोग खरीददारी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि अंबिकापुर प्रधान डाकघर में सेल्फी प्वाइंट लगाया जाएगा तथा आने वाले ग्राहकों को सेल्फी लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा । लोगों को हर घर तिरंगा और हैशटैग के साथ इंडिया पोस्ट के सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी सेल्फी साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा । डाक अधीक्षक ने श्री गुमास्ता ने बताया कि बल्क में तिरंगा झंडे की मांग हेतु अधीक्षक डाकघर सरगुजा संभाग अथवा सम्बंधित पोस्टमास्टर से संपर्क कर मांग कर सकते हैं, जिससे विभाग द्वारा झंडे का वितरण सुनिश्चित किया जा सके जा सके |

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)