दबंगों ने असगवा मैनपाट के पंचायत भवन की शासकीय भूमि को जुताई कर बना दिया खेत.... कतिपय छूटभैया नेताओं की शह पर जमीन के लुटेरे फिर हुए सक्रिय.......

दबंगों ने असगवा मैनपाट के पंचायत भवन की शासकीय भूमि को जुताई कर बना दिया खेत.... कतिपय छूटभैया नेताओं की शह पर जमीन के लुटेरे फिर हुए सक्रिय.......

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। सरगुजा में जिला प्रशासन द्वारा भू माफियाओं पर नकेल कसने एफआईआर दर्ज कराने के साथ लोगों को शिकायत के लिए मोबाइल नंबर सहित कलेक्टोरेट परिसर में जगह - जगह भू माफियाओं से सावधान का पंपलेट चस्पा किए जाने के बाद भी न सिर्फ लोग भूमि की धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं बल्कि शासकीय जमीन पर कब्जा करने की भी होड़ मची हुई है। इस बार मैनपाट विकासखंड के ग्राम पंचायत असगवा में दबंगों ने पंचायत भवन की शासकीय भूमि पर ही जुताई कर कब्जा करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि गांव के ही प्रभावशाली लोगों के द्वारा पंचायत भवन के सामने करीब एक एकड़ भूमि जुताई कर बीज डालने की कोशिश की गई।इससे पंचायत मेंध्वजारोहण पर भी संशय की स्तिथि बन गई। इस दबंगई का गांव में विरोध शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि सरपंच के द्वारा संबंधित लोगों की बैठक भी बुलाई गई मगर कोई नतीजा नहीं निकला। ग्राम वासियों के द्वारा जिला प्रशासन से पंचायत भवन की शासकीय भूमि पर कब्जा करने जुताई करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व अधिकारियों की मिली भगत और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की शह पर जमीन के लुटेरे सक्रिय हो गए हैं। जनपद स्तर पर अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाई नही होती है। इस संबंध में मैनपाट जनपद सीईओ अमन यादव द्वारा मोबाइल फोन रिसीव नहीं किए जाने से उनका पक्ष नही लिया जा सका।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)