न्यायालय ने कहा - पति को काले रंग के लिए अपमानित करना भी है क्रूरता.... यह तलाक की अपील का बन सकता है प्रमुख आधार..... इस तरह के एक मामले में न्यायालय ने दी तलाक को मंजूरी .....

न्यायालय ने कहा - पति को काले रंग के लिए अपमानित करना भी है क्रूरता.... यह तलाक की अपील का बन सकता है प्रमुख आधार..... इस तरह के एक मामले में न्यायालय ने दी तलाक को मंजूरी .....

khabrigullak.com
By -
0
बेंगलुरु.। पति को काले रंग की वजह से उलाहना देना भी क्रूरता है और पति इस आधार पर तलाक के लिए अपील कर सकता है। न्यायालय के द्वारा इस तरह के एक मामले में तलाक को मंजूरी देते हुए यह टिप्पणी की गई। तलाक की अपील में पति द्वारा आरोप लगाया था कि उसके काले रंग को लेकर पत्नी द्वारा अपमानित किया जाता है और बैगर किसी दुसरे ठोस कारण के वह अलग रह रही है। इधर पत्नी द्वारा भी पति के खिलाफ किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने और दहेज़ मांगने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह इससे तंग आकर अलग रहना चाह रही है मगर पति उसे अलग नही रहने दे रहा है। न्यायालय ने इस मामले में दोनो पक्षों की दलील सुनी और सम्पूर्ण साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी किया कि पति के काले रंग की वजह से पत्नी उसे अपमानित करती थी और अलग रहना चाहती थी इसलिए उसने पति के खिलाफ किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने और दहेज़ मांगने के झूठे आरोप लगाए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)