मतदाता जागरूकता के लिए उदयपुर में बारिश के बीच निकली मोटरसाइकिल रैली... अधिकारी कर्मचारियों में दिखा उत्साह....

मतदाता जागरूकता के लिए उदयपुर में बारिश के बीच निकली मोटरसाइकिल रैली... अधिकारी कर्मचारियों में दिखा उत्साह....

khabrigullak.com
By -
0
डांडगांव। स्वीप सरगुजा के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मोटर सायकल रैली की शुरुआत उदयपुर स्थित विश्राम गृह से किया गया तथा रैली का समापन राजकुमार धीरज सिंह महाविद्यालय सोनतराई उदयपुर में किया गया जिसमें झमाझम वर्षा के बीच शिक्षकों व उपस्थित अन्य विभागीय कर्मचारियों के बीच रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। रैली पश्चात् उदयपुर कालेज के सभाकक्ष में मतदाता जागरुकता को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आगामी निर्वाचनों में मतदाताओं को जागरुक करते हुए शत प्रतिशत मतदान सम्पन्न कराने की बात कही गई। तथा निर्वाचक नामावली में नवीन मतदाताओं का नाम जोड़ने ,मृत मतदाताओं का नाम खारिज करने की दिशा में पहल करने की बात कही गई । कार्यक्रम को कालेज की प्राचार्य श्रीमती पाण्डेय , व्याख्याता ओपी गुप्ता सर, व्याख्याता सम्पूरन राय ने संबोधित किया।इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री गौतम द्वारा सभी को शपथ ग्रहण कराया गया।कार्यक्रम का संचालन जयंत खानवलकर व आभार प्रदर्शन ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया।इस अवसर पर सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमप्रकाश साहू , विभिन्न संकुलों के संकुल समन्वयक, शिक्षक -शिक्षिकायें , विभागीय अन्य कर्मचारियों के अलावा महाविद्यालयीन छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)