पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में नई लाइन कमीशनिंग कार्य के चलते अंबिकापुर - जबलपुर, चिरमिरी - रीवा, बिलासपुर - रीवा... ट्रेन की इन तिथियों तक रद्द रहेगी आवाजाही....

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में नई लाइन कमीशनिंग कार्य के चलते अंबिकापुर - जबलपुर, चिरमिरी - रीवा, बिलासपुर - रीवा... ट्रेन की इन तिथियों तक रद्द रहेगी आवाजाही....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के रीवा स्टेशन में नई लाइन कमीशनिंग, प्लेटफार्म लाइन, पिट लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा | अधोसंरचना विकास के अंतर्गत किए जाने वाले इस कार्य को 3 से 25 अगस्त तक पूर्ण किया जाएगा | इस कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा - *रद्द की गई गाड़ी -* ⏩. 4 से 25 अगस्त तक गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी | ⏩ 5 से 26 अगस्त तक गाड़ी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी | ⏩ 2 से 24 अगस्त तक गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी | ⏩ 3 से 25 अगस्त तक गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी | ⏩ 12 से 26 अगस्त तक गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी | ⏩ 13 से 27 अगस्त तक गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी |

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)