हर हर महादेव, बोल बम की नारों से गूंजा तपेश्वर धाम तातापानी... अंतिम श्रावण सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़... भंडारा, खीर प्रसाद का भी हुआ वितरण...

हर हर महादेव, बोल बम की नारों से गूंजा तपेश्वर धाम तातापानी... अंतिम श्रावण सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़... भंडारा, खीर प्रसाद का भी हुआ वितरण...

khabrigullak.com
By -
0
बलरामपुर। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तपेश्वर शिव धाम तातापानी में अंतिम श्रावण सोमवार को जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शाम तक भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। हर हर महादेव की अनुगुंज से समूचा तातापानी गुंजायमान होता रहा। मंदिर परिसर में भाजपा समर्थित तातापानी सरपंच के द्वारा खीर प्रसाद का वितरण किया गया। तातापानी आयोजन समिति के पदाधिकारी सदस्य भंडारा प्रसाद वितरण में बढ़ चढ़ कर सहयोग लेते रहे। संरक्षक वरिष्ठ भाजपा नेता अमरदीप मिंज के नेतृत्व में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति गीतों में श्रद्धालु झूमते रहे। तातापानी के अलावा दामोदरपुर, भीतियाही, रजबंधा, नवाडीह, लुरघुट्टा, बुलगांव, जामवंतपुर, रामचंद्रपुर, चंदनपुर, आरागाही, रामानुजगंज, पिपरौल, बलरामपुर, राजपुर, गोदरमाना सहित अन्य इलाकों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे, कई भक्त कांवर यात्रा के साथ जलाभिषेक के लिए पहुंचे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)