बिग ब्रेकिंग - आनलाइन टास्क गेम से पैसा कमाने के चक्कर में साइबर ठगों के जाल में फंस महिला 16 लाख गंवा हुई कंगाल .... देखें कैसे अपराधियों ने दिया झांसा... यदि आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आता है तो हो जाएं सावधान...
By -
सितंबर 10, 2023
0
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला के ग्राम शिवनंदनपुर की एक महिला सायबर ठगों द्वारा बिछाए गए जाल में फंस आनलाइन टास्क पूरा कर रकम कमाने की लालच में आकर 16 लाख 33 हजार रूपए की ठगी का शिकार हो गई। जमा पूंजी गंवाने के बाद महिला की आंखे खुली और विश्रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।
ठगी के इस मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह शिवनंदनपुर में रहती हैं और उनकी शादी विशाखपटनम में हुई है। दिनांक 6 सितंबर को उनके मोबाईल में फ्रूटबाल डिजिटल मिडिया से मैसेज आया था कि व्हाट्सअप लिंक को फोलो करने पर 50 रू मिलेगा । उस लिंक को मेरे द्वारा फोलो किया गया तो मुझे 150रू मिला। दिनांक 8 सितंबर को सुबह 10 बजे पुन: मेरे मोबाईल टेलीग्राम पर मैसेज आया कि टास्क शुरू हो गया है और मेरे द्वारा रात्रि 8 बजे तक में कई बार में 16 लाख 33000 रूपये को धोखा देकर ट्रांसफर कराया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 6 सितंबर को मेरे व्हाट्सअप नम्बर पर किसी अज्ञात ब्यक्ति का व्हाट्सअप नम्बर के माध्यम से फ्रूटबाल डिजिटल मिडिया का यह प्रतिनिधि होना बताया और व्हाट्सअप के लिंक को फालो करने पर प्रति लिंक 50 रूपये मिलेंगे का मैसेज आया, तो उस मैसेज को ओके करके लिंक भेजने का व्हाट्सअप की तो मेरे व्हाट्सअप नम्बर पर तीन लिंक भेजा गया जिस पर मैं क्लीक की और मैसेज की अब क्या करना है तो वह एक सेटेलमेन्ट कोड भेजा गया और मैसेज की कि आपको टेलीग्राम के रिशेप्सनिस्ट पूजा टेलीग्राम आईडी एडदरेड पर सेटेलमेन्ट कोड को मैसेज करना होगा तब आपको आपका तीनो लिंक फालो करने का पैसा 150 रूपए गुगल पे के माध्य से प्राप्त हो जाएगा। मैने अपने मोबाईल नम्बर की टेलीग्राम आईडी पर उपरोक्त दिए गए टेलीग्राम आईडी पर सेटेलमेन्ट कोड को मैसेज की तो 150 रू का मेरे खाता में गुगल पे के माध्यम से पेमेन्ट करने का स्क्रीनशार्ट आ गया। जब मैं अपना गुगल पे पर जाकर बैलेन्स चेक की तो 150रू मेरे खाता में आ गया था। इसके बाद एक टेलीग्राम ग्रुप का लिंक भेजा गया और ज्वाईन करने हेतु मैसेज आया जिस पर बताया गया कि कुल 20 टास्क होंगे और 50 रूपये प्रति टास्क दिया जाएगा और यदि मैने कोई टास्क छोड़ा तो कमीशन घटकर 25रू हो जाएगा । पीड़िता ने बताया कि इसके बाद मैंने 6 सितंबर को लिंक में क्लीक कर ग्रुप ज्वाईन की तब मुझे दो प्रकार के टास्क मिले एक मर्चेन्ट प्रीपेड टास्ट व दूसरा इन्सटाग्राम का लिंक फालो टास्क करना था तो मैं उस दिन 2 मर्चेन्ट प्रीपेड टास्ट और 9 इन्सटाग्राम का लिंक फालो टास्क जिस पर कुल 7000 रू लगाने पर मेरे ICICI बैंक के खाता में कुल 9450 रू मेरे बैक खाता में प्राप्त हुआ। बाद में 8 सितंबर को जब टेलीग्राम आईडी पर टास्क स्टार्ट होने का मैसेज आया तो मैं फिर हिस्सा ली जिसमें कुल 14 टास्ट कि जिसमें 13 इंस्टाग्राम लिंक फोलो टास्ट और 1मर्चेन्ट प्रीपेड टास्क में कुल 7 आर्डर पर गुगल पे व मोबाईल बैकिंग से कुल 16 लाख 33 हजार रूपए अपने खाता से मेरे मोबाईल के माध्यम् से ट्रान्सफर करवाया गया। किन्तु मुझे मेरे दिए गए रकम का कोई कमीशन तथा मेरा दिया गया रूपए वापस नही किया गया। उनके द्वारा पुन: मेरे मोबाईल में मैसेज आया कि सेटलमेन्ट करने पर पर्सनल इन्कम टैक्स 7 लाख 70 हजार रू की मांग की गई। जिससे मुझे ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ । इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tags:




