अंतरराष्ट्रीय वीलवयू फाउंडेशन ने मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में विशेष शिविर लगा किया 24 हजार 400 मिली लीटर रक्तदान.... महिलाओं, युवतियों ने भी बढ़चकर लिया भाग....
By -
सितंबर 11, 2023
0
अंबिकापुर। अंतरराष्ट्रीय वीलवयू फाउंडेशन संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग का गैर सरकारी संगठन ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 657वीं विश्व रक्तदान ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें
69 लोगों ने स्वैच्छिक रक्त दान किया। इस अभियान से ब्लड बैंक में 20,400 मिलीलीटर रक्त संग्रहित हुआ। अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि विश्व ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम अनवरत चलता रहे इसकी वे कामना करते हैं ताकि किसी जरूरतमंद की रक्त की कमी से मौत न हो पाए। संगठन का यह पहल अनुकरणीय है। महापौर डॉ अजय तिर्की ने कहा कि झांग गिल झा और वे लव यू फाउंडेशन के द्वारा जो ब्लड डोनेशन किया गया यह बहुत सराहनीय है और दूसरों के लिए भी इनकरेजिंग है, सबसे अच्छी बात यह रही कि शिविर गर्ल्स दिखे ब्लड डोनेट करते हुए और यह पूरे समाज के लिए भी एक अच्छा संदेश है। समाज में यह बांते जानी चाहिए कि कोई भी ब्लड डोनेशन जिनको कोई बीमारी ना हो, कभी भी रक्तदान कर सकता है। जिससे लोगों की जान बचती है। द्वितेंद्र मिश्रा कांग्रेस महासचिव ने कहा कि रक्तदान महादान है। हम सबको तीन माह के अंतराल में रक्तदान करना चाहिए। अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आरसी आर्य ने कहा कि अभी हमारे पास लगभग 200 यूनिट रक्त स्टॉक में है और कैपेसिटी को 500 यूनिट तक स्टोर करने की है। डीन रमेश मूर्ति ने कहा कि कई बार मरीजों को बैगर एक्सचेंज भी रक्त देना पड़ता है, जिससे इस तरह का आयोजन जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि विश्व रक्तदान ड्राइव एक वैश्विक जीवन बचाने का आंदोलन है जिसे वी लव यू फाउंडेशन ने 2004 में कोरिया में द्वारा शुरू किया था और इस वर्ष यह अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस वर्ष भी कोरिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, पाकिस्तान और ज़िम्बाब्वे सहित दुनिया भर के देश एक साथ भाग लेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता दुर्गेश गुप्ता, निगम के प्रोग्रामर रितेश सैनी रिंकू सहित अन्य अतिथि और फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे।
Tags:




