देर रात सड़क पर बुलेट सहित पड़ी थी दो लाशें... लोगों ने नजदीक से देखा तो डबडबा गई आंखें.... एक युवक की तीन माह पूर्व ही हुई थी शादी वहीं दूसरा परिवार का था इकलौता चिराग.....

देर रात सड़क पर बुलेट सहित पड़ी थी दो लाशें... लोगों ने नजदीक से देखा तो डबडबा गई आंखें.... एक युवक की तीन माह पूर्व ही हुई थी शादी वहीं दूसरा परिवार का था इकलौता चिराग.....

khabrigullak.com
By -
0
सूरजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर विश्रामपुर थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ ढाबा त्रिकोण चौक के पास बुलेट दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात करीब पौने 11 बजे गगनदीप बग्गा ( गोलू) पिता स्व. कुलजीत सिंह 29 वर्ष निवासी शिवनंदनपुर अपने दोस्त गौरव राय (राज) पिता गोविंद राय 25 वर्ष बुलेट से भोजन करने मामस ढाबा जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार के साथ सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट आने से दोनो की मौके पर ही मौत हो। वहां मौजूद लोग जब नजदीक पहुंचे तो मृतकों को पहचानते ही उनकी आंखे नम हो गईं। खबर पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लिया। उनकी बाइक किन परिस्थितियों में सड़क पर गिरी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना स्थल के पास खड़े लोगों का कहना है कि थोड़ी दूरी पर एक मिनी ट्रक खड़ी नजर आ रही थी , जिसकी हेड लाइट जल रही थी। लाइट की वजह से ट्रक का नंबर नहीं देखा जा सका । आशंका जताई जा रही है कि कहीं इस हादसे के पीछे उक्त मिनी ट्रक का हाथ तो नही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि गगनदीप बग्गा की शादी करीब तीन माह पूर्व ही हुई थी। वे भाजयुमो विश्रामपुर नगरमंडल के महामंत्री भी थे। वहीं गौरव राय अपने परिवार के इकलौते चिराग थे। हादसे में दो युवकों की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं गांव में शोक है। दूसरे दिन आज पुलिस ने शव पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)