अनिश्चित कालीन हड़ताल पर अड़े सरगुजा के 265 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों पर आज गिरेगी निलंबन की गाज ...! प्रशासन के निर्देश पर विभाग ने शुरू की तैयारी... देर शाम सूची जारी होने की संभावना....

अनिश्चित कालीन हड़ताल पर अड़े सरगुजा के 265 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों पर आज गिरेगी निलंबन की गाज ...! प्रशासन के निर्देश पर विभाग ने शुरू की तैयारी... देर शाम सूची जारी होने की संभावना....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। वेतन विसंगति दूर किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहे जिले के 309 स्वास्थ्य कर्मचारियों में से लगभग 35 कर्मचारी एस्मा के तहत कार्रवाई की नोटिस जारी किए जाने से काम पर वापस लौट चुके हैं जबकि अंतिम नोटिस की अनदेखी करते हुए हड़ताल पर अड़े लगभग 265 कर्मचारियों को सस्पेंड करने आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएमएचओ डॉ आरएन गुप्ता ने बताया कि शासन के दिशा निर्देश के तहत हड़ताली सभी कर्मचारियों को निलंबित करने तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी की सूची बनाई जा रही है और आज शाम तक निलंबन सुची जारी कर दी जाएगी। इधर विभाग द्वारा एस्मा के तहत कड़ी कार्रवाई की तैयारी किए जाने से कर्मचारियों में हड़कंप है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)