बार.. बार फसलों को रौंदे जाने से परेशान किसान अब जंगली हाथियों पर गुलेल और तीर से भी कर रहे हैं हमला... रायगढ़ सरहद पर कापु रेंज की ओर ग्रामीण शोर मचा पहुंच रहे नजदीक ... वन अमला ग्रामीणों को दे रहा समझाइश ...

बार.. बार फसलों को रौंदे जाने से परेशान किसान अब जंगली हाथियों पर गुलेल और तीर से भी कर रहे हैं हमला... रायगढ़ सरहद पर कापु रेंज की ओर ग्रामीण शोर मचा पहुंच रहे नजदीक ... वन अमला ग्रामीणों को दे रहा समझाइश ...

khabrigullak.com
By -
0
मैनपाट(महेश यादव)।वनपरिक्षेत्र मैनपाट और रायगढ़ सरहद पर विचरण कर रहे जंगली हाथियों के द्वारा धान, मक्का सहित अन्य फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाए जाने से परेशान ग्रामीणों के द्वारा अब अपने स्तर से हाथियों को खदेड़ने प्रयास किए जाने से जनहानि की संभावना भी बढ़ रही है। उत्साह में लोग वीडियो बनाने के लिए भी हाथियों के समीप पहुंच रहे हैं। सरहदी क्षेत्र में हाथियों के नजदीक पहुंच वीडियो बनाते एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर रायगढ़ सरहद पर कापु रेंज की ओर का है। हाथियों की निगरानी में जुटे वन कर्मी ग्रामीणों को हाथियों के पास जाने से रोक पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं, जिससे हाथियों के हमले की संभावना को देखते हुए वन और पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा कड़ाई किए जाने की आवश्यकता भी बढ़ रही है। हाथियों के रिहायशी इलाकों की ओर आने से ग्रामीण तीर और गुलेल भी चला रहे हैं। जिससे हाथियों के हिंसक होने की संभावना भी बढ़ रही है। हालांकि मैनपाट रेंज में वन अमला रेंजर फेंकू चौबे के नेतृत्व में सक्रिय है और इस तरह की संभावित घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इधर हाथियों के द्वारा रविवार की रात ग्राम कंडराजा में करीब 2 एकड़ धान, मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)