सेना में 28 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होकर लौटे मेजर पीसी राय का पूर्व सैनिकों ने किया आतिशी स्वागत.... रेलवे स्टेशन से घर तक निकाली गई तिरंगे के साथ रैली.....
By -
सितंबर 05, 2023
0
अंबिकापुर। सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे सूबेदार पीसी राय का
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सरगुजा संभाग के पूर्व सैनिकों द्वारा अंबिकापुर में फूल मालाओं से आतिशी स्वागत किया गया, इस दौरान रेलवे स्टेशन से घड़ी चौक तक तिरंगे झंडे और भारत माता के नारे के साथ रैली भी निकाली गई और उन्हें गाजे बाजे के साथ निवास डिगमा तक छोड़ा गया। रिटायर्ड सूबेदार पीसी राय सेना में 28 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिर्वित्त हुए थे। उन्होंने युवाओं को देश सेवा फौज में जाने प्रेरित किया। उनके स्वागत और रैली में पूर्व सैनिक सरगुजा संभाग के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय पांडे, सचिव अनिल मिंज, कोषाध्यक्ष डीएन खलखो, पूर्व सैनिक केएन तिवारी, श्रीकांत चौबे, गया प्रसाद अंजनी गुप्ता, जय दीपक एक्का, संजीव तिवारी , रविंद्र सिंह , सीनियर सिटीजन श्री शर्मा एवं समस्त पूर्व सैनिक तथा सैनिक फिजिकल एकेडमी अंबिकापुर के छात्र-छात्राएं, गृह ग्राम डिगमा वासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Tags:




