लंबे समय बाद चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में बाघ के पंजे का निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत... वन विभाग ने विशेषज्ञों को परीक्षण के लिए भेजी तस्वीर....
By -
सितंबर 04, 2023
0
सुरजपुर। जिले के ओडगी के बाद अब चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के जंगल में बाघ के पंजे का निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों द्वारा पंजे के निशान का फोटो सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया गया । बिहारपुर रेंजर मेवालाल पटेल ने बताया कि गुरुघासी दास राष्ट्रीय उद्यान काफी घना जंगल होने के कारण जानवरों का पसंदीदा स्थल भी है। ग्रामीणों के द्वारा बाघ के पंजे का निशान मिलने की जानकारी मिली है, विशेषज्ञों से इसका परीक्षण कराया जायेगा। विदित हो कि इसके पूर्व कुदरगढ़ क्षेत्र में बाघिन द्वारा दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा गया था। जिसे वन विभाग की टीम ने ट्रेंक्यूलाइज कर अचानकमार के जंगल में छोड़ा गया था। जबकि बाघ झारखंड की ओर चला गया था। लंबे समय बाद बाघ के पंजे का निशान मिला है, हालांकि वन विभाग द्वारा अभी इसकी अधिकृत रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।
Tags:




