बिग ब्रेकिंग - एक हजार युवाओं द्वारा पोस्ट कार्ड भेज आग्रह किए जाने से चुनाव लडने त्याग पत्र दे सीमा से वापस लौटा फौजी... उनके समर्थन में उतरा विशाल जन समूह... बतौली से सीतापुर तक तिरंगे के साथ निकली गई विशाल रैली.... सीतापुर सीट से ठोकेंगे ताल... फौजी के समर्थन में आपार भीड़ देख मौजूदा विधायक के समर्थको की चिंता बढ़ी....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। सरगुजा के विधान सभा सीट सीतापुर से इस बार आर्मी के जवान रामकुमार टोप्पो भी चुनाव लडेंगे। मतदाताओं की आग्रह पर उन्होंने इसके लिए त्याग पत्र भी दे दिया है और आज उनके पहुंचने पर विशाल जनसमुदाय ने उनके गृह ग्राम बतौली से सीतापुर तक आतिशबाजी के साथ रैली निकाली गई। मार्ग में जगह जगह लोगों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया और भारत माता की जय जयकार करते हुए रैली में शामिल हुए, सीतापुर पहुंचने पर रैली ने भव्य रूप ले लिया। क्षेत्र के युवाओं के द्वारा उन्हें 1000 से अधिक पोस्ट कार्ड भेजकर सीतापुर विधान सभा सीट से चुनाव लडने का आग्रह किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया, और त्यागपत्र देकर पहुंच रहे। रामकुमार ने कहा तिरंगा हमारी धड़कन है । तिरंगे के साथ युवाओं और क्षेत्र के हर वर्ग के सहयोग से न सिर्फ चुनाव लडेंगे बल्कि जीत दर्ज करते हुए जनता की मंशा के अनुरूप क्षेत्र का विकास भी कर सकेंगे। इधर फौजी के समर्थन में विशाल देख मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री के समर्थकों की चिंता भी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि रैली में फौजी की जीत के लिए नारे लगाने वालों में कई लोग ऐसे थे जो मौजूदा विधायक के समर्थक माने जाते थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)