भाजपाइयों ने लखनपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बोला हमला..... जिला अध्यक्ष ललन प्रताप ने कहा आम जनता भूपेश सरकार से पाना चाहती है छुटकारा......

भाजपाइयों ने लखनपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बोला हमला..... जिला अध्यक्ष ललन प्रताप ने कहा आम जनता भूपेश सरकार से पाना चाहती है छुटकारा......

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। विभिन्न समस्याओं को लेकर लखनपुर में भाजपा द्वारा विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिला जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य, अनिल सिंह मेजर व पूर्व सांसद कमलभान सिंह के विशिष्ट आतिथ्य तथा अम्बिकापुर नगर मंडल अध्यक्ष मधुसुदन शुक्ला, अम्बिकापुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामकेश्वर राजवाड़े, लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू व उदयपुर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में भाजपा ने कॉंग्रेस की भूपेश सरकार पर जोरदार हमला बोला। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि कॉंग्रेस की भूपेश सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है, आम जनता जल्द से जल्द इस सरकार से छुटकारा चाहती है। भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे इस सरकार ने ठगा नहीं, किसान, मजदूर, महिला, जवान, व्यापारी, कर्मचारी सभी इस सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार घोटालों की सरकार है, से ये सरकार आई है तब से जमीन घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला, गौठान घोटाला और ना जाने कितने घोटाले करके इस सरकार ने छत्तीसगढ़ को बदनाम कर दिया है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार ने कहा था हम बिजली बिल हाफ करेंगे पर इन्होंने तो अनाप शनाप बिजली बिल जनता पर लाद दिया। अब जनता इन्हें सबक सिखाएगी। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, आलोक दुबे, राजेश अग्रवाल, राधेश्याम ठाकुर, राजेंद्र जयसवाल, जन्मजय मिश्रा,मंजुसा भगत, मुनेश्वर रजवाड़े, विश्वविजय सिंह तोमर, दिनेश साहू,अनिल सिंह, राम केशवर राजवाडे ने भी सम्बोधित किया। मंच संचालन भाजपा मंडल महामंत्री मदन रजवाड़े एवम सतनारायण साहू ने किया गया । सौरभ अग्रवाल ने आभार प्रकट किया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेश्वर रजवाड़े एवम सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में 15 नए युवाओं ने भाजपा ज्वाइन किया जिसमे पलाश पांडे, क्षितिज अग्रवाल, वरुण गुप्ता ,आशीष कुमार पटेल ,बौद्धिक बारी ,रोहित बारी ,मुकेश सिंह, गोलू साहू, आकाश राजवाडे ,जेतेंद रजवाड़े, कुंभ छतरी रजवाड़े ,रूपसाई रजवाड़े सहित अन्य कार्यकर्ता प्रमुख थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या भाजपा पदाधिकारियों सहित सभी शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक,मंडल एवम शक्तिकेंद्र के प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)