पुलिस सहायता के लिए केरजु से सीतापुर की 35 किमी की दूरी तय करने से 11 गांव के लोगों को मिली मुक्ति.... खाद्य मंत्री के आतिथ्य में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का हुआ शुभारंभ.........

पुलिस सहायता के लिए केरजु से सीतापुर की 35 किमी की दूरी तय करने से 11 गांव के लोगों को मिली मुक्ति.... खाद्य मंत्री के आतिथ्य में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का हुआ शुभारंभ.........

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केरजू में खाद्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य और कलेक्टर कुंदन कुमार,पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने बताया कि पुलिस सहायता केंद्र से 11 गाँव के लोगों को लाभ मिलेगा। कई गांव ऐसे हैं जिनकी सीतापुर से दूरी 35 से 40 किमी है। इन गांव के लोगों को केरजू में पुलिस सहायता केंद्र खुलने से काफी लाभ मिलेगा। केंद्र में 6 पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों को तैनात किया गया हैं, जिसमें 1 सहायक उप निरीक्षक, 1 प्रधान आरक्षक, 4 आरक्षक पुलिस सहायता केंद्र केरजू में सेवाएं देंगे। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अनुविभागिय अधिकारी पुलिस सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल, रक्षित निरीक्षक जयराम चेरमाको सहित पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी सहायक उप निरीक्षक नोहर साय मिंज एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)