सनातन धर्म के खिलाफ आग उगलने.. अपमान करने का आरोप लगा भाजपाइयों ने फूंका तमिलनाडु के सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन का पुतला.....

सनातन धर्म के खिलाफ आग उगलने.. अपमान करने का आरोप लगा भाजपाइयों ने फूंका तमिलनाडु के सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन का पुतला.....

khabrigullak.com
By -
0
अम्बिकापुर। तमिल नाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के उपर दिए गए विवादित बयान जिसमे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन हिन्दू धर्म को समाप्त किये जाने व इसकी तुलना डेंगू, मलेरिया व कोरोना से किये जाने के कारण पुरे भारतवर्ष का सनातन हिन्दू धर्म को मानने वाले हिन्दू जनमानस में भारी आक्रोश है | इस बयान के विरोध में भाजपा नगर मण्डल अम्बिकापुर के द्वारा स्थानीय घड़ी चौक पर नगर मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला के नेतृत्व में तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनके बेटे व मंत्री उदयनिधि स्टालिन का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश प्रगट किया गया | इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि समय समय पर इस प्रकार के लोगों के द्वारा हमारे सनातन धर्म पर कुठारा घाट किया जाता रहा है, लेकिन इनके कुत्सित कार्यो से हम थोडा भी डिगने वाले नहीं हैं, हिन्दू समाज इसे कभी बर्दास्त नहीं करेगा | इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल महामंत्री दीपक सिंह तोमर ने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म को समाप्त करने की बात हास्यास्पद है, सनातन हिन्दू समाज को समाप्त करने की चाह रखने वाले मिट्टी में मिल गए, स्टालिन और उसकी औलाद ये समझ ले की विश्व के सभी धर्मो के आदर्श का मूलाधार ही सनातन हिन्दू धर्म है | इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, मनोज गुप्ता, मधु चौदहा, विकास पाण्डेय, नकुल सोनकर, अजय प्रताप सिंह, मनीष सिंह, आलोक दुबे, दिनेश शुक्ला, रामप्रवेश पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, संजीव वर्मा, शरद सिन्हा, मनोज सोनी, कमलेश तिवारी, अंशुल श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, विकास शुक्ला, निशान्त सिंह शोलू, संजय जायसवाल, सरिता जायसवाल, संगीता सोनी, दिव्याशु केशरी, सुशान्त घोस, सतीश शर्मा, भोलू सिंह, अंशुल अग्रहरि, सक्षम गुप्ता, बलेशवर राजवाड़े, मुनेशवर राजवाड़े, हर्ष जायसवाल, अमन गुप्ता, सत्यम साहू, अतिश सिंह, विमल मन्दिलवार, दुर्गा शंकर दास, मोन्टी यादव, रजनीश सिंह, उत्कर्ष कश्यप, राज यादव, ललित राजवाड़े, अटल यादव, शम्भु सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)