भाजपा युवा मोर्चा ने तमिलनाडु के कैबिनेट मंत्री एमके स्टालिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने कोतवाली में दिया आवेदन... जिलाध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा - सनातन धर्म का अपमान नही सहेगा हिंदू समाज .....
By -
सितंबर 06, 2023
0
अंबिकापुर। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र और मंत्री उदयनिधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म के ऊपर दिए गए बयान का भाजपा ने कड़ा विरोध किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश आह्वान पर मोर्चा के सरगुजा जिला अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर के नेतृत्व में कार्यकताओं ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का प्रकरण दर्ज कराने कोतवाली थाना में आवेदन दिया गया।
विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु के मंत्री रहते हुए राष्ट्र को खंडित करने वाला तथा सनातन धर्म को आहत करने वाला बयान दिया है । उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान हिंदू समाज कभी बर्दास्त नही करेगा। इस बयान के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर युवा मोर्चा ने कोतवाली में आवेदन दिया।
इस दौरान नकुल सोनकर, पार्षद अजय सिंह, शरद सिन्हा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव, विकाश शुक्ला, नितिन गुप्ता, मनीष दुबे, दिव्यांशु केशरी, श्रीधर केशरी, अविनाश कुशवाहा, निशांत सिंह, रवि सोनी, भोलू सिंह, प्रिंस चौबे, शुभम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags:




