नेशनल क्वान किंडो मार्शल आर्टस नेशनल चैंपियनशिप में सरगुजा के बुद्धदेव ने गोल्ड - सिल्वर और प्रबुद्ध ने ब्रांज मेडल जीत राज्य के साथ जिले का बढ़ाया मान....

नेशनल क्वान किंडो मार्शल आर्टस नेशनल चैंपियनशिप में सरगुजा के बुद्धदेव ने गोल्ड - सिल्वर और प्रबुद्ध ने ब्रांज मेडल जीत राज्य के साथ जिले का बढ़ाया मान....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। सेंट जॉन्स पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा अंबिकापुर के दो छात्रों ने हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय क्वान किंडो मार्शल आर्टस नेशनल चैंपियनशिप में सरगुजा जिले का झंडा गाड़ दिया। छात्रों ने प्रतियोगिता जीतकर अपने विद्यालय और माता पिता का नाम रोशन किया। कक्षा छठवीं के छात्र बुद्धदेव ने दो राउंड में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता वहीं कक्षा आठवीं के छात्र प्रबुद्ध ने दोनो राउंड में ब्रोंज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यह प्रतियोगिता हरियाणा राज्य के रोहतक में एमडी विश्वविद्यालय में 25 से 27 अगस्त तक खेली गई। जिसमे देश के नार्थ वेस्ट जोन के विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। आज विद्यालय में दोनों छात्रों को प्रधान पाठक फादर जोन जे. कुजूर तथा अन्य शिक्षकों ने बधाई दी तथा सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्याम मरावी, लोयोला कुजूर, माया जायसवाल, अजीत कुजूर,सबीना खालखो, कुसुम कुल्लू, फिरमा कुजूर, अलीशा, श्रीमती मुन्नीसिंह, शारदा देवी, संगीता कुजूर, आंचल भगत,अमृत, संतोष आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)