जिला और युवा कांग्रेस ने अंबिकापुर में निकली भारत जोड़ो यात्रा....
By -
सितंबर 07, 2023
0
अंबिकापुर। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में शहर के सड़को पर भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। कांग्रेस द्वारा
भारत जोड़ो यात्रा के तहत जिलों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सरगुजा जिले के प्रभारी उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव बनाए गए हैं। कार्यक्रमों में कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व और मौजूदा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को मौजूद रहने के आदेश दिए हैं। अंबिकापुर में निकली गई यात्रा में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शहरी हेमंत सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा, ज़िला उपाध्यक्ष मो. इस्लाम, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप धर, रामू घोष, संजय सिंह, चुनमुन तिवारी, प्रभात सिन्हा, दिनेश शर्मा, रजनीश सिंह, उत्तम रजवाड़े, शकीला, नरेंद्र बाबरा, अमित सिंह, प्रीतिका विश्वकर्मा, राजन सिंह, विकास केशरी, प्रिंस विश्वकर्मा, आशीष शील, सतीश घोष, आकाश यादव, अभिषेक सोनी, निलेश कश्यप आदि शामिल थे।
Tags:




