शौच के बहाने शातिर कल्लू कबाड़ी हथकड़ी खुलवाया और वर्दीधारी को धक्का दे हो गया फरार... 45 लाख के सोने का जेवर चोरी करने के आरोप में एक सप्ताह पहले ही भेजा गया था जेल... अधीक्षक ने दो प्रहरियों को किया निलंबित...

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। जेल में निरुद्ध बंदी राहुल साहू उर्फ कल्लू कबाड़ी ने पहले बीमार होने का बहाना बनाया फिर उपचार के लिए अस्पताल लाए जाने पर शौच जाने की बात कह हथकड़ी खुलवा जेल प्रहरी को धक्का दे फरार हो गया। मामले में जेल अधीक्षक योगेश सिंह ने लापरवाही पर दो प्रहरी अमीन एक्का और भूपेंद्र आयाम को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के विजय मार्ग निवासी सेवा निवृत्त प्राचार्य जीपी मिश्रा के सुने घर में दबिश दे 45 लाख का सोने का जेवर और 1.20 लाख रुपए की चोरी होने के मामले में पुलिस ने कल्लू कबाड़ी सहित दो आरोपियों को जेल भेजा था। शुक्रवार को कल्लू जेल में उटपटांग हरकत करने लगा जिससे जेल अस्पताल से उसे मनोचिकित्सक से इलाज कराने प्रहरियों की सुरक्षा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया था, बंदी ने इसी मौके का फायदा उठाया और फरार हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)