केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पेश करेंगे प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र ...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पेश करेंगे प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र ...

khabrigullak.com
By -
0
रायपुर। केंद्रीय गृह और भाजपा के दिग्गज नेता मंत्री अमित शाह आज 2 सितंबर को सुबह 11 बजे साइंस कॉलेज रायपुर स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता की ओर से आरोप पत्र पेश करेंगे। उसके बाद अपरान्ह 3 बजे अर्जुन्दा सरायपाली में जनजाति समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उनके प्रवास के पूर्व केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया के द्वारा भी रायपुर पहुंचकर बैठक ली गई, उतई दुर्ग में आम जनों से मुलाकात किया गया था। विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की 21 सीटों के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। वहीं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के द्वारा सरगुजा प्रवास के दौरान शीघ्र उम्मीदवारों की बड़ी लिस्ट जारी करने की जानकारी दी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)