खाना नहीं बनाने पर जलती लकड़ी से पिटाई कर पत्नी को मौत के घाट उतार रात भर शव के बगल में सोया रहा मदहोश पति... सुबह नशा उतरने पर पता चला पत्नी की मौत का... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार... पढ़ें पूरी खबर...

खाना नहीं बनाने पर जलती लकड़ी से पिटाई कर पत्नी को मौत के घाट उतार रात भर शव के बगल में सोया रहा मदहोश पति... सुबह नशा उतरने पर पता चला पत्नी की मौत का... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार... पढ़ें पूरी खबर...

khabrigullak.com
By -
0
मैनपाट (महेश यादव)। शराब के नशे में धुत पत्नी ने खाना नहीं बनाई तो मदहोश पति ने जलती लकड़ी से वार कर दिया, जिससे पत्नी की सांसे थम गई, पत्नी की मौत से अनजान पति रात में उसके बगल में ही सोया और सुबह जब 8 बजे तक भी नहीं उठने पर उसे उठाने की सारी कोशिशें असफल हो गई तब पति को उसकी मौत हो जाने का एहसास हुआ। यह घटना कमलेश्वरपुर थाना के ग्राम केसरा में बुधवार की रात हुई। पुलिस ने पत्नी नईहारो माझी 45 वर्ष की हत्या के आरोप में पति लक्ष्मण माझी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना दिवस को पति , पत्नी दोनों ने शराब का सेवन किया था। रात 9 बजे चूल्हा जल रहा था मगर नशे में होने के कारण पत्नी खाना नहीं बना पाई थी, इसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ और पति ने चूल्हे से जलती लकड़ी उठा उसके ऊपर वार कर दिया था, संभवतः उसी दौरान पत्नी की मौत हो गई थी, जबकि पति को उसकी मौत हो जाने का एहसास नही हो पाया था। सुबह सोकर नही उठी तब उसकी मौत हो जाने का पता चला। आरोपी पति शव के बगल में ही सुबह बैठा हुआ था, जब पड़ोसी उसके घर में किसी काम को लेकर घुसे तब लोगों को घटना की जानकारी मिल पाई। थाना प्रभारी सहदेव वर्मन ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण माझी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में देवदत्त सिंह, विजय सिंह, अमित टोप्पो, निर्मल तिग्गा, सरिता सहित अन्य पुलिस कर्मी सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)