अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष और स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य नेट्टा डिसूजा ने कहा भाजपा यदि प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में महिला प्रत्याशी खड़ा कर दे फिर भी महंगाई से परेशान महिलाएं कांग्रेस को ही वोट देंगी...... टिकिट के उम्मीदवारों से की वन टू वन चर्चा...

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न सीटों से टिकिट के लिए दावेदारी करने वाले उम्मीदवारों से वन टू वन चर्चा करने अंबिकापुर पहुंची अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य सुश्री नेट्टा डिसूजा ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस बड़ा परिवार है और सभी कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का मौका देती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव सिर पर देख भाजपा को रसोई गैस की कीमत कम करने की याद आ रही है। यदि भाजपा प्रदेश के सभी 90 विधान सभा के लिए महिला प्रत्याशियों को चुनाव में खड़ा कर दे तो भी महिलाएं कांग्रेस का ही समर्थन करेंगी। इस दौरान सर्किट हाउस और जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में टिकिट के उम्मीदवारों की भीड़ लगी रही। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा के द्वारा उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता जेपी श्रीवास्तव, महासचिव द्वितेंद मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मदन जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)