सुरजपुर जिले के बीहड़ क्षेत्र के मतदान केंद्रों का कलेक्टर ने बाइक से किया निरीक्षण... पहुंचविहीन ग्राम बांकी तक नहीं पहुंच पाई बाइक ... यहां पहुंचने चलना पड़ा पैदल..... ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी...
By -
सितंबर 02, 2023
0
सूरजपुर। विधान सभा चुनाव की तैयारियों के बीच सुरजपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशासनिक अमले के साथ ओड़गी विकासखंड के दूरस्थ मतदान केंद्र व गांवों का निरीक्षण किया। वे ग्राम बांकी जैसे बीहड़ क्षेत्र में भी पहुचें। ग्राम छुईडीह से उन्होंने दौरे की शुरुआत की और ग्राम बांकी पहुंचने के लिए उन्हें पैदल चालना पड़ा । ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा, जिसके त्वरित निराकरण का आश्वासन कलेक्टर ने दिया । उन्होंने मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की गई है कि नहीं इसका निरीक्षण बारीकी से किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से मतदान में भाग लेने की अपील भी की। कलेक्टर द्वारा मतदान केंद्र पाल दनौली, कैलाशपुर, बड़वार, पाल केवरा, झांसी, धुईडीह एवं छतरंग का निरीक्षण किया गया इसके साथ ही उन्होंने ग्राम धुईडीह, झांकी एवं छतरंग में शिविर लगाकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा, एसडीएम भैयाथान सागर सिंह, तहसीलदार ओड़गी सालिक राम गुप्ता, जनपद सीईओ ओड़गी रणबीर, बीईओ राजीव कुमार सिंह, मण्डल संयोजक मनोहर लाल गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्र कुशवाहा, उमेश आधाम, निवास चन्द्र कुशवाहा, प्रवीण यादव, महमूद, मनोहर लाल सूर्यवंशी, रोशन मिंज, सेवक राम मराबी, ब्रिज कुमार आदि उपस्थित थे।
Tags:




