बिग ब्रेकिंग - नशा पूर्ति के लिए आदतन लुटेरों ने युवक का गला दबा फेंक दिया था शव.... कोतवाली पुलिस ने दस दिन के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई... बगीचा क्षेत्र के तीन आरोपी गिरफ्तार ... फरार चौथे आरोपी की हो रही सरगर्मी से तलाश.....

बिग ब्रेकिंग - नशा पूर्ति के लिए आदतन लुटेरों ने युवक का गला दबा फेंक दिया था शव.... कोतवाली पुलिस ने दस दिन के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई... बगीचा क्षेत्र के तीन आरोपी गिरफ्तार ... फरार चौथे आरोपी की हो रही सरगर्मी से तलाश.....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। रामानुजगंज मार्ग पर ग्राम भफौली में करीब दस दिनों पूर्व बिरेश अगरिया बकसपुर कुसमी निवासी युवक की हत्या कर झाड़ियों में शव फेंके जाने के मामले के तह तक जा कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की कुल संख्या चार है जिसमें से तीन को पकड़ा गया जबकि चौथा आरोपी फरार हो गया है जिसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आदतन बदमाश हैं, नशा पूर्ति और अय्याशी के लिए लूटपाट, मारपीट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, आरोपियों के खिलाफ बगीचा थाना में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के द्वारा घटना दिवस 29 अगस्त की रात लूटपाट करते समय विरोध करने पर बिरेश अगरिया की पिटाई कर गला दबा हत्या करने के बाद शव झाड़ियों में फेंका गया था और दूसरे दिन 30 अगस्त को पुलिस ने शव बरामद किया था। एएसपी विवेक शुक्ला,सीएसपी स्मृतिक राजनला ने बताया कि आरोपी कैलाश यादव निवासी झगरपुर बगीचा गिरोह का सरगना ओर दुर्दांत अपराधी है। उसके साथी मुन्ना विश्वकर्मा निवासी कंचनडीह बगीचा और सुरेश यादव यादव सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुरेश और कैलाश आपस में साढू भाई हैं।आरोपियों ने लूटपाट के लिए कार से अपहरण कर वारदात को अंजाम दिया था। कार्यवाई में प्रशिक्षु डीएसपी शुभम तिवारी, कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह, एसआई सुनीता भारद्वाज, एएसआई भूपेश सिंह ,विवेक पाण्डेय, अभिषेक दुबे आदि सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)