भाजपा घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल ने कहा - सच्चाई पर टिका होगा भाजपा का घोषणा पत्र... असंतुष्ट कर्मचारियों को मना पाने में असफल स्वास्थ्य मंत्री को दे देना चाहिए इस्तीफा.... इस बार सीएम भूपेश भी हारेंगे विस चुनाव....

भाजपा घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल ने कहा - सच्चाई पर टिका होगा भाजपा का घोषणा पत्र... असंतुष्ट कर्मचारियों को मना पाने में असफल स्वास्थ्य मंत्री को दे देना चाहिए इस्तीफा.... इस बार सीएम भूपेश भी हारेंगे विस चुनाव....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। सरगुजा दौरे पर पहुंचे दुर्ग लोक सभा सांसद और भाजपा घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल ने विधान सभा क्षेत्र लुण्ड्रा के शिव मंदिर प्रांगण रघुनाथपुर में बैठक को संबोधित किया और समाज में सभी वर्ग के लोगों से घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगे। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र समिति में सरगुजा संभाग से पांच लोग हैं, हम लोग प्रत्येक विधानसभा में जा रहे हैं और सभी वर्ग के लोगों से मिल रहे हैं, भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर लोगों में रुझान है, हमें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कर्मचारी, पेंशनधारी, छोटे बड़े व्यापारी, पौनी पसारी, कोटवार , महिला समूह सहित सभी वर्ग से मिल कर पूछ रहे हैं कि भाजपा के सरकार से क्या अपेक्षा है, कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए झूठी घोषणा पत्र बनाई, जनता के साथ छल किया और किया हुआ एक भी वादा पूरा नहीं किया, परंतु भाजपा का घोषणा पत्र सच्चाई पर आधारित होगा, और भाजपा द्वारा किया गया एक एक वादे को पूरा किया जाएगा। आज घोषणा पत्र सुझाव के लिए हम जहां जहां जा रहे हैं वहां लोग बड़े उत्साह से स्वयं आकर मिल रहे हैं। आगे विजय बघेल ने कहा कि पूरे देश के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जैसा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार में हुआ है, कांग्रेस ने सभी वर्ग के कर्मचारियों को धोखा दिया है, नतीजा यह है कि आज सभी विभाग के कर्मचारी सरकार के खिलाफ हड़ताल पर हैं, स्वास्थ्य मंत्री सरगुजा जिले से हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लंबे समय से हड़ताल पर हैं परंतु उनकी सुनने वाला कोई नहीं है, उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग टीएस सिंहदेव छोड़ चुके हैं, उन्हें तो स्वास्थ्य विभाग से भी इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हताश और परेशान बताया और कहा कि मुख्यमंत्री भी हारेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र जनभावना से जुड़ा होगा और समाज के सभी वर्गों के लिए होगा जिससे सर्वांगीण विकास को गति मिलेगा। उन्होंने घोषणा पत्र के लिए छत्तीसगढ़िया मन के बात बॉक्स में लिखित सुझाव डालने का अपील किया। इस अवसर पर भाजपा संवाद प्रमुख रूपेश दुबे विजय व्यापारी, डी के पुरिया, महेंद्र सिंह, वैभव सिंहदेव, गुरुशरण सिंह, सतीश जयसवाल, राजू सिंह, राजू मानिकपुरी, अशोक गुप्ता, हीरा सिंह टेकाम, धनीराम यादव, अवधेश यादव, जयंत मिंज समेत अन्य वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)