गांजा तस्करों की फुर्ती के आगे गच्चा खा गई सरगुजा पुलिस .... सड़क पर घेराबंदी देख अचानक रोकी कार और झाड़ियों में कूदते फांदते हो गए फरार.... कार की तलाशी में फटी रह गई आंखे...मिला 17 लाख का 85 किलो गांजा ....

गांजा तस्करों की फुर्ती के आगे गच्चा खा गई सरगुजा पुलिस .... सड़क पर घेराबंदी देख अचानक रोकी कार और झाड़ियों में कूदते फांदते हो गए फरार.... कार की तलाशी में फटी रह गई आंखे...मिला 17 लाख का 85 किलो गांजा ....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। मुखबिर की पुख्ता सूचना के बावजूद मार्ग पर घेराबंदी कर खड़ी पुलिस की टीम लग्जरी कार से 85 किलो गांजा लेकर शहर की और आ रहे तस्करों को नहीं पकड़ पाई। दोनो बदमाश पुलिस कर्मियों से अधिक फुर्तीले निकले। सड़क पर पुलिस को देख दोनों तस्करों ने कुछ दूरी पूर्व की गाड़ी रोकी और दौड़ लगा फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने कार में रहे करीब 17 लाख रुपए मूल्य का साढ़े 85 किलो गांजा बरामद करने में सफलता पाई। पुलिस ने बताया कि फरार तस्करों की तलाश की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला ने बताया कि मुखबीर सुचना मिली कि एक लग्जरी वाहन में 2 संदिग्ध व्यक्ति गांजा लेकर शहर में खपाने हेतु ला रहे हैं, मुखबीर सुचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दरिमा मोड़ के पास पुलिस टीम तैनात किया गया था, आस पास पुलिस टीम के होने की शंका पर दोनों संदिग्ध पहले ही कार रोककर मौक़े से झाड़ियों का सहारा लेकर फरार हो गए, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पीछा किया गया लेकिन आरोपीगण मौक़े से फरार होने मे सफल रहे, तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की कार की तलाशी लेने पर कुल 85 किलो 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया एवं उक्त वाहन को भी मौक़े से बरामद किया गया। प्रकरण मे सरगुजा पुलिस द्वारा आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा हैं, जल्द ही आरोपी सरगुजा पुलिस की गिरफ्त मे होंगे, सम्पूर्ण मामले मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, बस स्टैंड प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, कृष्ण कुमार यादव, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, विजय रवि, सियाराम मरावी, आरक्षक मंटू गुप्ता, विमल सिंह, रुपेश महंत, इदरीश खान, शिव राजवाड़े, कुंदन सिंह, चंचलेश सोनवानी, राजेश किंडो, प्रदीप सिंह, उम्मीद राम भगत, संजय कुजूर शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)