गांधीनगर थाना के सामने बंद हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग... दमकल विभाग की टीम ने ताला तोड़कर बुझाया.... देर रात हुई घटना ... बड़े पैमाने पर समान जल कर हुए खाक ....

गांधीनगर थाना के सामने बंद हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग... दमकल विभाग की टीम ने ताला तोड़कर बुझाया.... देर रात हुई घटना ... बड़े पैमाने पर समान जल कर हुए खाक ....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। गांधीनगर थाना के सामने एसबीआई एटीएम के बगल में स्थित अम्बे हार्डवेयर दुकान में शुक्रवार को देर रात आग लग जाने से हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी जॉन प्रदीप लकड़ा की सूचना पर जिला अग्नि शमन अधिकारी एसके कठुतिया के निर्देश पर फायर टीम तत्काल मौके पर पहुंचीं और बंद दुकान का ताला तोडकर अन्दर प्रवेश कर कड़ी मशक्त से आग पर काबू पाया। आगजनी घटना में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई। हालांकि आगजनी से काफी समान जल गए, जिससे व्यवसाई को काफी नुकसान पहुंचा। दूकान में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। आग बुझाने में फायर स्टेशन प्रभारी अंजनी तिवारी के नेतृत्व में वाहन चालक रविन्द्र यादव, फायरमैन गौरव पाठक, सुशील खलखो, सैनिक गोपाल तिर्की, लोहार साय सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)