नव प्रवेशी छात्राओं के स्वागत में होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज के गणित विभाग में हुआ फ्रेशर्स पार्टी ....विभागाध्यक्ष आलोक चक्रवर्ती ने विषय की अवधारणाओं को समझने बौद्धिक व तार्किक आधार बढ़ाने दिया सूत्र......
By -
सितंबर 09, 2023
0
अंबिकापुर। होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज के गणित विभाग द्वारा फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई l विभागाध्यक्ष आलोक चक्रवर्ती ने महाविद्यालय व गणित विभाग के क्रमिक विकास के इतिहास को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने गणित विषय की अवधारणाओं को समझने हेतु विधि तथा बौद्धिक व तार्किक आधार बढ़ाने हेतु सूत्रों की चर्चा की। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने गणित के शोध व अनुप्रयोग पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर व एक अच्छा इंसान बनने का सुझाव दिया ताकि वे एक अच्छे समाज का निर्माण कर सके। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सि. शांता जोसफ ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सफल कार्यक्रम हेतु बधाई दी। वरिष्ठ छात्राओं ने नव प्रवेशी छात्राओं हेतु विविध रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मनमोहक प्रस्तुति छात्राएं आनंदित हो उठी। कार्यक्रम का संचालन छात्रा प्रकृति गुप्ता व छात्रा स्वाति गुप्ता ने तथा आभार व्यक्त छात्रा सुमन राठौर ने किया। इस अवसर पर विभाग के सहायक प्राध्यापक सि. दिव्या गुलाब मिंज, सुश्री श्वेता सिंह, सुश्री मधु पांडे व अन्य विभाग के शिक्षक तथा गणित विभाग के सम्पूर्ण छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags:




