द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ी दिखा रहे जौहर.... जुनियर - अंडर 17 एवं कैडेट अंडर -13 में करण मल्होत्रा, दीक्षांत जांगडे तथा चारवी मढ़रिया, सिया मेघानी बने विजेता ....
By -
सितंबर 09, 2023
0
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में सरगुजा जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा 8 से 10 सितंबर तक इंडोर स्टेडियम गांधी स्टेडियम में आयोजित द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2023 में सीनियर पुरुष एवं महिला एकल वर्ग तथा यूथ अंडर -11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं तथा यूथ अंडर -17 (जुनियर) बालक एवं बालिका एकल वर्ग तथा अंडर -13 (कैडेट) बालक एवं बालिका एकल वर्ग कल संपन्न हुयी । सरगुजा जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव नावेद खान ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष एवं महिला एकल वर्ग तथा यूथ अंडर-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के प्री क़्वार्टर फायनल एवं क्वार्टर फायनल के मुकाबले खेले जा चुके हैं तथा आगे के मुकाबले खेले जा रहे हैं । प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए मैचों के परिणाम मेंसीनियर पुरुष एकल वर्ग:- क्वार्टर फाइनल- अरिंदम देवनाथ (रायपुर), कुणाल देब (दुर्ग), एंड्रयू टी विलियम्स (रायपुर), पवन दास (दुर्ग), प्रणय चौहान (रायपुर), रामजी कुमार (रायपुर), विशाल डेकाटे (रायपुर), राजीव साहू (रायपुर) ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सीनियर महिला एकल वर्ग:- क्वार्टर फाइनल- सुरभी हर्ष साहू (रायपुर), दीप्ति मंडावी (कोंडागांव), शर्मिष्ठा शर्मा (दुर्ग), आंचल बरेठ (रायपुर), प्रज्ञा पाठक (दुर्ग), पायल हंसापुरी (बिलासपुर), काजल (दुर्ग), सुष्मिता शोम (बिलासपुर) ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
यूथ अंडर -11 (होप्स) बालक वर्ग:- सेमीफायनल - राजदीप गांगुली (बिलासपुर), अक्षय विश्वकर्मा (कोंडागांव), विवान बैसवाड़े (रायपुर), प्रेम कुमार (दुर्ग) ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया। यूथ अंडर -11 (होप्स) बालिका वर्ग:- सेमीफायनल - समाया पांडेय (रायपुर), सष्मिता माने (दुर्ग), चारवी शुक्ला (रायपुर) एवं आरुषि मढ़रिया (दुर्ग) ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया प्रतियोगिता में कल यूथ अंडर-17 (जुनियर) तथा यूथ अंडर -13 (कैडेट) बालक एवं बालिका एकल वर्ग सम्पन्न हुयी, जिसके समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि स्टेट कमिशनर स्काउट्स एवं गाइड्स शैलेन्द्र प्रताप सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवक गोल्डी बिहाड़े ने किया तथा विशेष अतिथि महिला बाल विकास की सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य सरला सिंह जी थे। मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव प्रदीप जोशी, सह सचिव प्रेमराज जाचक, सरगुजा जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव नावेद खान, दुर्ग जिला टेबल टेनिस संघ सचिव उमेश गोस्वामी, राजनांदगांव जिला टेबल टेनिस संघ के प्रकाश चितलांग्या, टूर्नामेंट डायरेक्टर विनय बैसवाडे एवं मुख्य निर्णायक विमल नायर उपस्थित थे। प्रतियोगिता में कल खेले गये यूथ अंडर -17 (जुनियर) तथा यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के फायनल मैच के परिणाम में यूथ अंडर- 17 (जुनियर) बालक वर्ग:- विजेता - करण मल्होत्रा (रायपुर), उपविजेता- अर्जुन मल्होत्रा (रायपुर) 3-1 , यूथ अंदर 17 (जुनियर) बालिका वर्ग:- विजेता - चारवी मढ़रिया (दुर्ग), उपविजेता - सूची वर्मा (दुर्ग) 3-1, यूथ अंदर 13 (कैडेट) बालक वर्ग:- विजेता - दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर), उपविजेता- श्रेष्ठ मिश्रा (रायपुर) 3-2 , यूथ अंदर 13 (कैडेट) बालिका वर्ग:- विजेता - सिया मेघानी (बिलासपुर), उपविजेता- अनन्या गोटेकर (राजनांदगांव) 3-0 , प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर विमल नायर तथा सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी एवं पीएन मजूमदार हैं । यह जानकारी टूर्नामेंट डायरेक्टर विनय बैसवाड़े ने दी।
Tags:




