बेलगाम स्कर्पियो चालक ने दो घरों का बुझा दिया चिराग... पहले 50 मीटर घसीटा फिर बैक करते समय पीछे से आ रहे बाइक सवार को भी ठोकर मार हुआ फरार... सड़क पर दो लाशें देख मार्ग से गुजर रहे हर किसी का दहल गया दिल....

बेलगाम स्कर्पियो चालक ने दो घरों का बुझा दिया चिराग... पहले 50 मीटर घसीटा फिर बैक करते समय पीछे से आ रहे बाइक सवार को भी ठोकर मार हुआ फरार... सड़क पर दो लाशें देख मार्ग से गुजर रहे हर किसी का दहल गया दिल....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। सीतापुर मार्ग पर मंगारी के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो ने आज दो परिवारों का चिराग बुझा दिया। चार पहिया वाहन की गति इतनी तेज थी कि सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवक उसके चपेट में आ गए और सामने वाले हिस्से में फंस करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भागने के प्रयास में स्कर्पियो चालक ने वाहन बैक करते हुए पीछे से आ रहे एक और बाइक सवार को ठोकर मार अंबिकापुर की ओर फरार हो गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों का सड़क पर दो लाशें देख दिल दहल गया। खबर पर सीतापुर पुलिस ने शव कब्जे में ले अस्पताल भेजा। प्रभारी थाना प्रभारी शिव चरण साहू ने ने बताया कि इस दुर्घटना में अनुक साय टेकाम पिता शिव प्रसाद 22 वर्ष निवासी डडगांव लुंड्रा और संदीप नागेश पिता धनसाय 16 वर्ष निवासी डूमरडीह धौरपुर की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचार मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क होने पर हुई। दुर्घटना कारित वाहन की पड़ताल की जा रही है। इधर दुर्घटना से दोनों परिवारों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)