देखें सरगुजा के तीनो विधानसभा के किन 13 दावेदारों का नामांकन पत्र परीक्षण में हुआ निरस्त ... नाम वापसी के पूर्व 44 उम्मीदवार हैं मैदान में.. देखें सूची...

देखें सरगुजा के तीनो विधानसभा के किन 13 दावेदारों का नामांकन पत्र परीक्षण में हुआ निरस्त ... नाम वापसी के पूर्व 44 उम्मीदवार हैं मैदान में.. देखें सूची...

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर।  विधानसभा चुनाव के नामांकन के बाद आज लुण्ड्रा, अंबिकापुर और सीतापुर विधान सभा के दावेदारों के दस्तावेज परीक्षण में 13 अभ्यर्थियों के नामांकन निरस्त होने के बाद 44 दावेदार चुनाव मैदान में टिके हुए हैं। 2 नवंबर तक नाम वापसी के बाद तीनों विधानसभा से दावेदारों की अंतिम स्तिथि स्पष्ट हो सकेगी। सामान्य प्रेक्षक आईएएस डॉ बीसी सतीश, आईएएस  रूपवंत सिंह, एवं आईएएस  पी. कोटेश्वर राव की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 9- लुण्ड्रा, 10- अम्बिकापुर और 11- सीतापुर के लिए किए गए नाम निर्देशन पत्र की स्क्रूटनी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष की गई। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निग ऑफिसर सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 57 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था।

 लुण्ड्रा में 12 प्रत्याशी

 लुण्ड्रा से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसकी आज संवीक्षा पश्चात 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। इसमें लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से  प्रबोध मिंज, हमर राज पार्टी से  अनुक प्रताप सिंह टेकाम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ प्रीतम राम, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से  इसीदोर तिर्की, आम आदमी पार्टी से  अलेक्जेण्डर केरकेट्टा, बहुजन समाज पार्टी से  दिलीप सिंह गोंड, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) से श्री बलबीर नागेश तथा निर्दलीय प्रत्याशी  अफसाना सिंह,  चक्रधारी सिंह,  लीलाधर पैंकरा,  उर्मिला सिंह,  लोभन राम पैंकरा नामांकन पत्र स्वीकृत हुए। इण्डिया ग्रीन्स पार्टी से नामांकन जमा करने वाली प्रत्याशी अफसाना सिंह को संबद्ध राजनैतिक दल से फॉर्म ए व बी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर निर्दलीय प्रत्याशी घोषित किया गया। नामांकन पत्रों में, विधिमान्य नहीं पाए गए, में  राजीव लकड़ा,  बाल सिंह आंडिल्य तथा  प्रमोद मिंज शामिल हैं।

 अम्बिकापुर में 15 दावेदार

 अम्बिकापुर से 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसकी आज संवीक्षा पश्चात 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस से  टीएस सिंहदेव, भारतीय जनता पार्टी से  राजेश अग्रवाल, हमर राज पार्टी से  रामनन्दन पैंकरा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से  बालसाय कोर्राम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से  संतोष विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी से  सुजान बिंद, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से  अब्दुल माजिद तथा निर्दलीय प्रत्याशी में  अनिल श्रीवास्तव,  एस्तर खलखो, मीरा रवि,  क्रान्तिकुमार रावत,  राकेश कुमार साहू,  प्रदीप अग्रवाल,  मुकेश गोस्वामी,  रामकुमार सिंह टेकाम के नामांकन पत्र स्वीकृत हुए। गौरतलब है कि गण सुरक्षा पार्टी से नामांकन जमा करने वाले प्रत्याशी एस्तर खलखो एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से नामांकन पत्र जमा करने वाले प्रत्याशी रामकुमार सिंह टेकाम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध ना करा पाने पर निर्दलीय प्रत्याशी घोषित किया गया। नामांकन पत्रों में, विधिमान्य नहीं पाए गए में  वसीम अकरम,  कृष्ण नन्दन सिंह, सुनील कुमार पलसकर,  संदीप खलखो शामिल हैं।

सीतापुर में 17 दावेदार 

सीतापुर  से 23 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसकी आज संवीक्षा पश्चात 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस से  अमरजीत भगत, भारतीय जनता पार्टी से  रामकुमार टोप्पो, आम आदमी पार्टी से  प्रियंका बंसोड़, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से जेम्स टोप्पो, बहुजन समाज पार्टी से  प्रकाश कुमार किस्पोट्टा, बहुजन मुक्ति पार्टी से  निर्मल कुजूर, हमर राज पार्टी से  कमलनाथ सिंह तथा निर्दलीय से  रामकुमार किंडो,  अनिल मिंज, डॉ आजाद भगत,  संतोष कुमार खेस्स,  बालमदीना निराला,  फ्रांसीस एक्का,  चक्रधर पैंकरा,  विपिन बिहारी पैंकरा, श्रीमती शांति देवी,  रामकुमार एक्का के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। नामांकन पत्रों में जो विधिमान्य नहीं पाए गए, में  राजाराम भगत,  सेतराम बड़ा,  मुन्नालाल टोप्पो,  रामाधार सिंह,  बसंत कुमार घीचा और  रामकुमार लकड़ा शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)