अंबिकापुर। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत सरगुजा के लुण्ड्रा, अंबिकापुर और सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 3 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। जिससे चुनाव मैदान में अब शेष 41 दावेदारों के बीच मुकाबला होगा। ज्ञात हो कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के पश्चाच तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 44 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए थे। इनमें ने आज 3 अभ्यर्थियों के नाम वापस लिया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-9 लुण्ड्रा से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिए, यहां 12 प्रत्याशी निर्वाचन में शामिल होंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-10 अम्बिकापुर से 2 निर्दलीय प्रत्याशियों प्रदीप अग्रवाल एवं रामकुमार सिंह टेकाम ने नाम वापस लिए, यहां अब कुल 13 प्रत्याशी निर्वाचन में शामिल होंगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-11 सीतापुर से निर्दलीय प्रत्याशी चक्रधर पैकरा ने नाम वापस लिया, यहां 16 प्रत्याशी निर्वाचन में शामिल होंगे।
लुण्ड्रा में 12 प्रत्याशी
लुण्ड्रा से नाम वापसी पश्चात 12 दावेदार मैदान में है।। इसमें भाजपा से प्रबोध मिंज, हमर राज पार्टी से अनुक प्रताप सिंह टेकाम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ प्रीतम राम, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से इसीदोर तिर्की, आम आदमी पार्टी से अलेक्जेण्डर केरकेट्टा, बहुजन समाज पार्टी से दिलीप सिंह गोंड, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) से श्री बलबीर नागेश तथा निर्दलीय प्रत्याशी अफसाना सिंह, चक्रधारी सिंह, लीलाधर पैंकरा, उर्मिला सिंह, लोभन राम पैंकरा नामांकन पत्र स्वीकृत हुए। इण्डिया ग्रीन्स पार्टी से नामांकन जमा करने वाली प्रत्याशी अफसाना सिंह को संबद्ध राजनैतिक दल से फॉर्म ए व बी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर निर्दलीय प्रत्याशी घोषित किया गया। नामांकन पत्रों में, विधिमान्य नहीं पाए गए, में राजीव लकड़ा, बाल सिंह आंडिल्य तथा प्रमोद मिंज शामिल हैं।
अम्बिकापुर में 13 दावेदार
अम्बिकापुर से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से टीएस सिंहदेव, भारतीय जनता पार्टी से राजेश अग्रवाल, हमर राज पार्टी से रामनन्दन पैंकरा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से बालसाय कोर्राम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से संतोष विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी से सुजान बिंद, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से अब्दुल माजिद तथा निर्दलीय प्रत्याशी में अनिल श्रीवास्तव, एस्तर खलखो, मीरा रवि, क्रान्तिकुमार रावत, राकेश कुमार साहू, मुकेश गोस्वामी शामिल हैं
सीतापुर 16 दावेदार
सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में इंडियन नेशनल कांग्रेस से अमरजीत भगत, भारतीय जनता पार्टी से रामकुमार टोप्पो, आम आदमी पार्टी से प्रियंका बंसोड़, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से जेम्स टोप्पो, बहुजन समाज पार्टी से प्रकाश कुमार किस्पोट्टा, बहुजन मुक्ति पार्टी से निर्मल कुजूर, हमर राज पार्टी से कमलनाथ सिंह तथा निर्दलीय से रामकुमार किंडो, अनिल मिंज, डॉ आजाद भगत, संतोष कुमार खेस्स, बालमदीना निराला, फ्रांसीस एक्का, विपिन बिहारी पैंकरा, श्रीमती शांति देवी, रामकुमार एक्का शामिल हैं।




