ADD

भाजपा में शामिल हुए पादरी को चर्च ने सभी पदों से हटाया....

0


 

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। केरल के इडुक्की में सिरो- मालाबार चर्च के कैथोलिक पादरी फादर कुरियाकोस मट्टम को सोमवार को भाजपा में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद चर्च द्वारा उन्हें सभी पदों से हटा दिया गया। फादर मट्टम ने भाजपा के इडुक्की जिला अध्यक्ष केएस अजी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इडुक्की डायोसी के एक बयान में कहा गया कि मनकुवा सेंट थॉमस चर्च के फादर कुरियाकोस मट्टम को पादरी के रूप में उनके कर्तव्यों से अस्थायी रूप से मुक्त कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)