अंबिकापुर। सरगुजा जिले के 22 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद की पदोन्नति मिलने पर आईजी अंकित गर्ग और एसपी सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में
आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फीता लगाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार द्वारा सभी प्रधान आरक्षको को पदस्थापना के दौरान अपने अनुभव के आधार पर बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया एवं विभाग द्वारा प्रदत्त नई जिम्मेदारी का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी गई। पदोन्नत महिला प्रधान आरक्षक अंजू एक्का, पदोन्नत प्रधान आरक्षक :- सलीम लकड़ा, सूरज राय, संजय कुमार, देवनारायण सिंह, सीताराम राज, सुखना राम, प्रबोध एक्का, तिजलाल, अखिलेश्वर राम, सदरक लकड़ा, विकाश सिन्हा, जितेंद्र कुमार यादव, हिरा सिंह, कुमार गणेश, इंद्र देव तिर्की, प्रवीण चंद तिवारी, विमल कुमार सिंह, रवि सिंह, वीरेंद्र कुमार बंजारे, रुस्तम सिंह सोनवानी, चंद्रभूषण तिवारी को पदोन्नति प्रदान की गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान, स्टेनो फबियानुस तुर्की, निरीक्षक (एम) सुरेश गुप्ता, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, रीडर अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।



